हापुड़, अप्रैल 9 -- गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में लगातार हो रही बेमौसम ओलावृष्टी के साथ बारिश के कारण क्षेत्र के किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। खेतों में खड़ी फसलों पर इस बारिश का प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं बुधवार को भी हुई बेमौसम ओलावृष्टि, बारिश के कारण उपकृषि मंडी में पड़ी फसल भीग गई । आनन-फ़ानन में तिरपाल डालकर फसल को बचाने की कोशिश की गई। किसान चंद्रपाल सिंह, दीपक कुमार, अनिल कुमार, हरेंद्र सिंह, कपिल आदि किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं व अन्य फसलें पकने की अवस्था में हैं, ऐसे में लगातार ओलावृष्टि बारिश और तेज हवाओं के कारण फसल गिरने और दानों की गुणवत्ता खराब होने का खतरा बढ़ गया है। कई स्थानों पर खेतों में पानी भर जाने से फसलें सड़ने की स्थिति भी बन रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.