कई गांवों को जोड़ने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील
गाजीपुर, जून 12 -- दुल्लहपुर (गाजीपुर)। क्षेत्र के एनएच 124 डी के पंडित रमापति बैद्य प्रवेशद्वार से निकलकर भिखमपुर, करूई,बहरामपुर, धनेशपुर आदि गांवो को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गया है। इसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों का ध्यान बार-बार आकृष्ट कराया गया लेकिन सड़क नहीं बनी। करीब पांच किलोमीटर की लंबी सड़क पर पिछले पन्द्रह वर्षो से कोई कार्य नहीं कराए जाने के चलते स्थानीय लोगों मे काफी नाराजगी है। गांव के हरिशंकर तिवारी ने बताया कि सपा सरकार के कार्यकाल में मरदह जलालाबाद मार्ग जो अब नेशनल हाइवे 124 डी हो गया है के द्वार से भिखमपुर गांव तक करीब सात सौ पचास मीटर पीचिंग का कार्य कराया गया था। तबसे अब तक यह गांव का मुख्य मार्ग विकास की उपेक्षा का दंश झेलता आ रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.