गिरडीह, जून 25 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी के थाना प्रभारी शंभूनन्द ईश्वर के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने आगामी मुहर्रम त्योहार को लेकर बुधवार को तिसरी थाना क्षेत्र के मुस्लिम बहुल इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की नियत से तिसरी के पलमरुआ गांव सहित अड़सार, सठनाल, चंदौरी, गोलगो, ककनी, गुमगी, भुराय, भंडारी, पपीलो आदि मुस्लिम इलाकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस ने हर एक पहलू पर नजर डाली और सभी चीजों की बारीकी से जांच की। ताकि मुहर्रम त्योहार में किसी भी तरह का खलल पैदा न हो सके। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर कोडरमा में फ्लैग मार्च, ड्रोन से होगी निगरानीमुहर्रम के लिए सुरक्षा इंतजाम वहीं पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर उक्त गांवों के घरों की छतों को ड्रोन कैमरा से खंगालने का का...