महाराजगंज, जून 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला स्टेडियम में प्रशिक्षकों की कमी का असर खिलाड़ियों की तैयारी पर पड़ रहा है। फिलहाल हॉकी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल और कुश्ती के कोच उपलब्ध हैं, लेकिन बैडमिंटन, कबड्डी, क्रिकेट, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो और खो-खो जैसे खेलों के लिए प्रशिक्षक नहीं हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि कोच के अभाव में नियमित और तकनीकी प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने का उचित अवसर नहीं मिल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...