लखनऊ, दिसम्बर 12 -- जलकल के जोन दो के अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि रामनगर धोबी घाट स्थित 300 एमएम पाइप लाइन की मरम्मत के चलते 15 दिसंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ऐशबाग मेन फीडर की जलापूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान शास्त्रीनगर, खजूहा, तिलक नगर, रकाबगंज, राजेंद्र नगर, ऐशबाग, राजाबाजार, करेहटा, गढ़ी कनौरा, नक्खास, नाका हिन्डोला, केकेसी और खुर्शीदबाग सहित कई क्षेत्रों में दोपहर की सप्लाई प्रभावित होगी। जलकल विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि सुबह आवश्यक पानी का भंडारण कर लें ताकि दोपहर में परेशानी न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...