मुजफ्फर नगर, जुलाई 7 -- मीरापुर में झोलाछाप द्वारा अस्पताल और क्लीनिक चलाने की शिकायतें मिलने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। कई क्लीनिक, दो पैथोलॉजी लैब और एक एक्सरे सेंटर को सील कर दिया। तीन क्लीनिक संचालकों को नोटिस दिए। चिकित्सा विभाग की कार्रवाई से झोलाछाप और मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। मीरापुर में काफी समय से झोलाछाप चिकित्सकों द्वारा क्लीनिक व अवैध अस्पताल चलाने की शिकायत मिल रही थी। सोमवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ महक सिंह के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग की टीम मीरापुर पहुंची और यहां अवैध अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब व क्लीनिकों पर छापेमारी की। टीम ने सबसे पहले बस स्टैंड के पास शोफी क्लीनिक पर चल रही अवैध एक्सरे मशीन को सील किया। इसके बाद टीम भारत पैथोलॉजी लैब व हुमैरा पैथोलॉजी लै...