कई कॉलोनियों में 48 घंटे जलापूर्ति बंद रहेगी
फरीदाबाद, जून 29 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। बहादरपुर गांव में रेनीवेल परियोजना की जलापूर्ति लाइन से नया कनेक्शन करने का काम सोमवार शाम चार बजे से शुरू हो गया। इसके चलते बल्लभगढ़ और फरीदाबाद के कई इलाकों में 48 घंटे तक पेयजल की की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अधिकारियों ने लोगों से पहले से पानी का भंडारण करने की अपील की है। गौरतलब है कि एफएमडीए की रेनीवेल जलापूर्ति लाइन संख्या-2 पर बहादरपुर गांव में नया कनेक्शन किया जा रहा है। इस कार्य के लिए लाइन को 29 जून शाम चार बजे से बंद किया गया है। पाइपलाइन 1 जुलाई शाम चार बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान तिरखा कॉलोनी, शिव कॉलोनी, चावला कॉलोनी, सेक्टर-24, मुजेसर, सेक्टर-7, सेक्टर-8 और सेक्टर-3 सहित आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने लोगों से जरूरत के अनुसार पहले ही पानी सुरक्षित रखने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.