कई कॉलेजों के प्रबंधक भोला यादव का निधन
देवरिया, मई 27 -- देवरिया। महुआडीह में स्थित हीरामन महातम पीजी कॉलेज के प्रबंधक भोला यादव (54) का बुधवार की सुबह दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। महुआडीह निवासी भोला यादव हीरामन महातम पीजी कॉलेज महुआडीह, सोनिया किरण प्रशिक्षण केंद्र रामपुर दुबे, सोनिया महिला महाविद्यालय टीला टाली तथा हीरामन महातम फार्मेसी कॉलेज महुआडीह के प्रबंधक थे। करीब डेढ़ महीना पहले उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेदांता अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पैंक्रियाज की समस्या बताई, जिसके बाद उनका ऑपरेशन किया गया। हालांकि ऑपरेशन के बाद भी उनकी सेहत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन करीब दो सप्ताह पहले उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.