देवरिया, मई 29 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। महुआडीह स्थित हीरामन महातम पीजी कॉलेज के प्रबंधक भोला यादव (54) का इलाज के दौरान दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया था। गुरुवार की तड़के उनका शव लेकर परिजन पैतृक निवास महुआडीह पहुंचे। शोक यात्रा में बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय लोग शामिल रहे।महुआडीह चौराहे की पूरी दुकानें बंद रहीं और पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल बना रहा। बरहज गौरा घाट (कटईलवा घाट) पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र किशन यादव ने दी। शोकसभा में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि भोला यादव ने शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में जो योगदान दिया, उसे हमेशा याद किया...