झांसी, अप्रैल 29 -- मऊरानीपुर। स्मार्ट मीटर से भागते बिल को लेकर जहां आम लोग परेशान है तो वहीं कई लोग इस बात को लेकर शिकायत कर रहे है कि कई घर ऐसे है जहां बिजली के तार तो घरों में है लेकिन कोई मीटर नहीं लगा है। लोगों ने बिजली विभाग से मांग करते हुए कहा कि डोर टू डोर चेक किया जाए और जिनके घर में बिना मीटर के बिजली जल रही है उनके घरों में मीटर लगाए जाए। मछुआ समाज के रामू ने कहा कि गरीब वर्ग बिल भर रहा है और उच्च वर्ग मुफ्त में बिजली जला रहा है। जांच होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...