वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी। होली पर बैंकों में अवकाश के कारण शहर के तमाम एटीएम खाली पड़े हैं। शनिवार को सभी एटीएम में कैश भरा गया था, लेकिन त्योहारी मांग के चलते दो दिनों में ही ज्यादातर एटीएम में 'नो कैश', 'आउट ऑफ सर्विस' का बोर्ड लग गया है। सोमवार को कचहरी में एसबीआई, यूनियन बैंक, नदेसर में एसबीआई, केनरा बैंक, नीचीबाग में पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी, रामकटोरा में एचडीएफसी, यस बैंक, आईसीआईसीआई, सिगरा में बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में कैश नहीं था। अस्पतालों के आसपास एटीएम में कैश न होने से मरीजों, तीमारदारों को ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ी। मंगलवार और बुधवार को भी बैंकों में अवकाश के कारण एटीएम में कैश नहीं भरे जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.