नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- साल 2002 में आई फिल्म 'देवदास' ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के अलावा इसमें माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ और किरण खेर ने अहम किरदार निभाए थे। हालांकि कम लोग जानते हैं कि जैकी श्रॉफ का चुन्नी लाल वाला किरदार कई एक्टर्स के ठुकराने के बाद जग्गू दादा के पास आया था। एक्टर्स कई वजहों से यह रोल नहीं करना चाहते थे और इस बारे में जैकी श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था। जैकी श्रॉफ ने बताया कि कई बार ऐसा होता है कि कोई रोल जिसे कोई करने को तैयार नहीं हो रहा होता है, उसे मेकर्स मेरे पास लेकर आ जाते हैं। लेकिन अगर रोल में दम है, तो उन्हें इस करने में कोई दिक्कत नहीं होती।क्यों रोल लेने से कतरा रहे थे एक्टर्स? जब एक इंटरव्यू के दौरान ऑडियंस में बैठी एक महिला ने जैकी श्रॉफ के काम की तारीफ करते हुए कहा कि उसने...