बरेली, सितम्बर 2 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। सुबह करीब तीन घंटे तक अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश होती रही। दोपहर बाद आसमान साफ हुआ लेकिन शाम होने के साथ ही फिर से बादल छा गए। धूप नहीं निकलने की वजह से तापमान में गिरावट आई है। दिन में अधिकतम तापमान 29.3 और रात में न्यूनत तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। करीब तीन घंटे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। दोपहर में बारिश थमी लेकिन धूप नहीं निकलने की वजह से गर्मी-उमस का असर कम रहा। धूप नहीं निकलने की वजह से दिन और रात के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बारिश ने गिराया तापमान, सितंबर की शुरुआत में 78.5 मिमी बरसा पानी मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम ...