प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज। मिंटो पार्क उपकेंद्र में मरम्मत कार्य के कारण 13 मार्च को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। कैंट और करेली उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं तेलियरगंज, गऊघाट, विवि मार्ग प्रथम और रामबाग उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति नहीं होगी। इसके अलावा बैरहना, विवि मार्ग द्वितीय और दारागंज उपकेंद्र से होने वाली आपूर्ति दोपहर 12:30 बजे से दो बजे तक प्रभावित रहेगी। उधर, ओल्ड खुसरोबाग उपकेंद्र में जर्जर तारों को बदलने के लिए लूकरगंज और जय मां दुर्गा फीडर से सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...