वाराणसी, अप्रैल 30 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आंधी-पानी की वजह से कई इलाकों में बत्ती गुल होने का असर पेयजलापूर्ति व्यवस्था पर पड़ा। घंटों पानी नहीं आने से लोग परेशान रहे। भेलूपुर और सारनाथ डब्ल्यूटीपी से करीब डेढ़ घंटे बाद सप्लाई शुरू हुई। करीब 80 ट्यूबवेल बाधित रहे। शाम साढ़े छह बजे आपूर्ति बहाल हुई। भेलूपुर, बजरडीहा, दुर्गाकुंड, नरिया, चौक, महमूरगंज, लक्सा, औरंगाबाद, बेनियाबाग, लंका, रानीपुर, कैंट, नदेसर, प्रह्लाद घाट, दारानगर, दशाश्वमेध, जंगमबाड़ी, हुकुलगंज, कोनिया, कचहरी, अकथा, नक्खीघाट इलाके में पेयजल संकट रहा। शंकुलधारा मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात बाधितशहर में कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा। चेतमणि चौराहे के पास शंकुलधारा पोखरा मार्ग पर पेड़ गिरने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई। यह भी पढ़ें- कज्जाकपुरा में ट्रांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.