नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भूमिगत जलाशयों की सफाई के कार्य के कारण छह व सात मार्च को दिल्ली के कई इलाकों में पानी आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसमें बदरपुर का इलाका, मदनपुर खादर, अली गांव, जंगपुरा, लाजपत नगर, भोगल, ग्रेटर कैलाश-2, मालवीय नगर, चिराग दिल्ली, ईस्ट ऑफ कैलाश, दयानंद कॉलोनी, सीआर पार्क पाकेट 52, हेमकुंठ कॉलोनी, गोदावरी अपार्टमेंट, दक्षिण पूरी, मोलरबंद एक्सटेंशन इत्यादि शामिल हैं। जल बोर्ड ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पानी भरकर रख लें। पानी की किल्लत होने पर लोग जल बोर्ड के केंद्रीय कंट्रोल रूम 1916 में कॉल करके पानी का टैंकर मंगा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.