गुड़गांव, मई 19 -- गुरुग्राम,दीपक आहूजा। सेक्टर-56 स्थित 66केवीए बिजली घर में बुधवार सुबह ट्रांसफार्मर की मरम्मत की वजह से दो घंटे का बिजली कट लगेगा। एचवीपीएन की तरफ से इस सिलसिले में सार्वजनिक सूचना जारी कर दी गई है। सुबह नौ बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक बिजली गुल रहेगी। बादशाहपुर, उल्लावास, सेक्टर-56 के ई ब्लॉक, रेल विहार, एसएम टावर, पारस बिल्डटैक, सुशांत लोक तीन, एफ ब्लॉक, सुशांत लोक दो, केंद्रीय विहार, कार्टन बिल्डवैल में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह भी पढ़ें- आज 5 घंटे बिजली रहेगी गुल: 11 केवी चंडीस्थान फीडर में मेंटेनेंस कार्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...