मुरादाबाद, अप्रैल 8 -- मुरादाबाद। मंगलवार शाम आई आंधी और बूंदाबांदी के बाद शहर की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। आंधी के चलते आधे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिसे विभाग की टीमों ने तेजी से दुरुस्त करते हुए रात करीब 8 बजे तक अधिकांश इलाकों में आपूर्ति बहाल कर दी। जबकि कुछ क्षेत्रों में गंभीर फाल्ट होने के कारण देर रात दो बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। दिल्ली रोड स्थित नया मुरादाबाद के पास आए फाल्ट के कारण आसपास के रेल कुंज कालोनी समेत इलाकों में बिजली आपूर्ति देर रात करीब 2 बजे तक बाधित रही। शाम को गुल हुई बिजली लंबे समय तक बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फाल्ट को ठीक करने के लिए एसडीओ अपनी टीम के साथ मौके पर देर रात तक डटे रहे। लगातार प्रयास के बाद करीब 2 बजे फाल्ट को सही किया गया, जिसके बाद ब...