गंगापार, मई 7 -- आंधी और हल्की बारिश के बाद नवाबगंज क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। बूंदाबांदी के साथ चली तेज हवाओं ने विद्युत आपूर्ति को प्रभावित कर दिया, जिससे कई मोहल्लों और गांवों में घंटों तक बिजली बाधित रही। अचानक गुल हुई बिजली से जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि आंधी के दौरान कई स्थानों पर पेड़ और टहनियां बिजली लाइनों पर गिर गईं, जिससे आपूर्ति ठप हो गई। कुछ जगहों पर तार टूटने और फाल्ट आने की भी जानकारी सामने आई है। इसके चलते देर रात तक कई क्षेत्रों में अंधेरा पसरा रहा। ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी गंभीर रही, जहां लंबे समय तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। बिजली कटौती के कारण घरों में लगे पंखे और कूलर बंद हो गए, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से जूझना पड़ा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.