गाज़ियाबाद, मार्च 11 -- ट्रांस हिंडन। ट्रांस हिंडन में बुधवार को कइ इलाकों में सात घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली न होने से लोगों के घरों में इंवर्टर भी डाउन हो गए, जिससे उपभोक्ताओं की दिनचर्या प्रभावित हुई। बुधवार को विक्रम एंक्लेव, ओल्ड पप्पू कालोनी, डीएलएफ कॉलोनी, अभय खंड, ज्ञानखंड और न्यायखंड समेत अन्य इलाकों में करीब सात घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। डीएलएफ कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक करीब तीन घंटे आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। इसके बाद शाम करीब सात से नौ बजे तक बिजली गुल रही। इस कारण लोगों को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने बताया कि अभी छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं जारी हैं। ऐसे में सात घंटे के कट से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इंदिरापुरम निवासी आरपी जोशी का कहना है कि बीते कई दिनों से मरम...