धनबाद, अप्रैल 18 -- जिले में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे शुभम यादव का नाम पुलिस रिकॉर्ड में कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल था। वह अमन सिंह गैंग का सक्रिय सदस्य माना जाता था और हत्या करवाने, मोबाइल फोन के माध्यम से रंगदारी मांगने, गोला-बम चलवाने तथा अवैध हथियार रखने जैसे संगीन अपराधों में उसकी भूमिका सामने आ चुकी थी। पुलिस के अनुसार, कतरास थाना क्षेत्र में ही शुभम यादव के खिलाफ कुल छह आपराधिक मामले दर्ज थे और सभी मामलों में वह चार्जशीटेड था। वर्ष 2021 में उसके खिलाफ दो मामले दर्ज हुए थे, जबकि वर्ष 2022 में चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गईं। उसकी लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ सीसीए (क्राइम कंट्रोल एक्ट) के तहत कार्रवाई की अनुशंसा भी कर रखी थी। छह जुलाई 2023 से वह जमानत पर बाहर था।पहली बार नीरज तिवारी हत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.