कन्नौज, अप्रैल 16 -- नगर के गंगेश्वरनाथ रोड स्थित बनवारी नगर में ब्रह्मलीन सुशीला देवी की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कंस वध प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया। व्यास पीठ से वेदांताचार्य पंडित राज नारायण दीक्षित ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि जब अत्याचार अपने चरम पर पहुंच जाता है, तब धर्म की स्थापना के लिए भगवान अवतार लेते हैं। उन्होंने कंस के अत्याचारों और उसके अंत की कथा को विस्तार से सुनाया, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान परीक्षित की भूमिका शशिवाला एवं गजेंद्र सिंह ने निभाई। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक चल रही इस कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे हैं। वातावरण भक्तिमय बना हुआ है और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर कथा का आनंद ले रहे है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.