कंस वध के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन
बदायूं, फरवरी 17 -- बिल्सी। क्षेत्र के ग्राम रिसौली के मजरा भिलोलिया स्थित शिव मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन के दिन कथावाचक शिवांगी माधव ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस वध का प्रसंग बड़े मार्मिक और ओजस्वी स्वर में सुनाया। कथावाचक ने बताया कि कंस अत्याचार, अहंकार और अधर्म का प्रतीक था, जबकि भगवान श्रीकृष्ण धर्म, सत्य और न्याय के प्रतीक हैं। समापन अवसर पर आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर भुवनेश कुमार यादव, ओमप्रकाश सिंह, वीरेश कुमार, प्रेमपाल, दिनेश कुमार, अमनेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.