कंस वध के दौरान जबर सिंह ने की थी हर्ष फायरिंग
एटा, जून 10 -- कंस वध के दौरान जबर सिंह ने हर्ष फायरिंग की थी। पुलिस की जांच में सामने आया है। मामले में दरोगा ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मामले में जांच शु़रु की। मामले की जांच दरोगा अशोक कुमार ने की। जांच में सामने आया है कि गांव दाउदगंज में श्रीमद भागवत कथा चल रही थी। जिसमें सात जून को जबर सिंह पुत्र सीताराम निवासी दाउदगंज थाना अलीगंज ने अपनी लाइसेंसी दुनाली बंदूक से फायर कर मटकी फोडकर कंस वध किया गया। यह भी पढ़ें- कंस वध के दौरान जबर सिंह ने की थी हर्ष फायरिंग जिसके बाद आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। अलीगंज पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.