सोनभद्र, फरवरी 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज नगर स्थित रामलीला मैदान में चल रही 11 दिवसीय श्रीकृष्ण रासलीला के 10वें दिन कंस वध की लीला का भव्य मंचन किया गया। वृंदावन से आए कलाकारों ने श्रीकृष्ण की तरफ से अत्याचारी मामा कंस के वध का मार्मिक दृश्य प्रस्तुत किया। मंचन के दौरान जब श्रीकृष्ण ने कंस का वध किया, तो पूरा पंडाल जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयघोष से गूंज उठा। इस धार्मिक उत्सव को देखने के लिए रॉबर्ट्सगंज नगर और आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। इस मौके पर समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह, संयोजक राम प्रसाद यादव, हर्ष अग्रवाल, रविन्द्र केशरी, अध्यक्ष सचिन गुप्ता, महामंत्री धीरज जालान, कोषाध्यक्ष बचाऊ पांडेय, प्रदीप खेतान, अशोक श्रीवास्तव, श्याम यादव, डॉक्टर अशोक यादव, अजय श्रीवास्तव, प्रदीप चौबे, चंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.