कंस वध और रुक्मणी विवाह प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
शामली, मई 27 -- शामली। श्री नारायण कुटुम्ब ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के छठे दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत लीलाओं एवं दिव्य चरित्रों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया। शहर के हनुमान धाम पर आचार्य चंचल शर्मा ने कहा कि भगवान की प्रत्येक लीला केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को धर्म, प्रेम और मर्यादा का संदेश देने वाली है। उन्होंने कहा कि जब जीव अपने अहंकार का त्याग कर प्रभु के चरणों में समर्पित हो जाता है, तभी उसके जीवन में वास्तविक आनंद और कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। छठे दिन की कथा में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस वध का ओजस्वी प्रसंग सुनाया गया। आचार्य ने बताया कि भगवान ने अत्याचार, अहंकार और अधर्म का अंत कर धर्म की पुनः स्थापना की। कथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.