हमीरपुर, मई 23 -- मौदहा, संवाददाता। कस्बे के मीरा तालाब बड़ी देवी गेट नंबर-2 के सामने बने ऐतिहासिक कंस कुआं की जर्जर स्थिति को लेकर व्यापार संगठन ने चिंता जताई है। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष धनीराम गुप्ता ने व्यापारियों के साथ चेयरमैन को ज्ञापन देकर कुएं की मरम्मत की मांग की।नगर अध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि यह कुआं नगर का काफी पुराना एवं ऐतिहासिक कुआं है। वर्तमान में गिरने की कगार पर पहुंच गया है। कुएं के आसपास सालभर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। बस्ती का पानी कुएं के बगल से निकलता है। जिससे लगातार कटान होने के कारण कुएं के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के लोगों का हाल बेहाल, आक्रोश लोगों ने पालिका प्रशासन से जल्द मरम्मत कार्य कराने तथा सुरक्षा के दृष्टिगत नाली ...