लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, संवाददाता। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रही श्रीकृष्ण लीला में पहुंचे दर्शकों को कंस का वध देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का वध कर अत्याचार से मुक्ति का संदेश दिया। उसके बाद परिसर वृंदावन बिहारी लाल की जय का जोरदार उदघोष से गुंजायमान हो उठा।चैती महोत्सव में सोमवार को मंच का शुभारंभ नृत्य कला के माध्यम से किया गया, जिसकी शुरुआत अनुरूप डांस अकादमी की अनुष्का श्रीवास्तव के संयोजन में स्वागतम् कृष्णा, फूलों की होली, रणछोड़ रंगीला, राधा कृष्णा और गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो... पर कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुतियां के साथ किया। इसके बाद नृत्य निर्देशक डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में नटवरी रंग की प्रस्तुतियां शुरू हुईं। इसमें विष्णु वंदना, नृत्य नाटिका सत्यभामा का घमंड, मयूर नृत्य के साथ ही बृज की होरी का नृत्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.