कानपुर, मार्च 18 -- कंस्ट्रक्शन सेक्टर में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, कैपिटल गुड्स सेक्टर में फिटर-फैब्रीकेशन जॉब रोल में 390 घंटे के निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका है। 18 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी, जो 10वीं उत्तीर्ण हैं, वह प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी शैक्षणिक प्रपत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण-पत्र एवं अन्य प्रमाण-पत्र आईटीआई पांडु नगर स्थित कौशल विकास मिशन कार्यालय में जमा कर आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए प्रदेश सरकार ने 25-25 सीटें आवंटित की हैं। आईटीआई पांडु नगर के प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...