प्रयागराज, अगस्त 21 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), प्रयागराज लोकल सेंटर और यूनाइटेड कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड रिसर्च, नैनी के संयुक्त तत्वावधान में 'कंस्ट्रक्शन में थ्री-डी प्रिंटिंग : सिविल इंजीनियरिंग के भविष्य को बदलना' विषय पर अखिल भारतीय सेमिनार आयोजित किया गया। आईईआई के सिविल इंजीनियरिंग डिवीजन बोर्ड की देखरेख में हुए कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों और कॉरपोरेट सदस्यों ने भाग लिया।मुख्य अतिथि कॉर्निश इंडिया के प्रबंध निदेशक इंजीनियर सिदप्पा ए. हस्बी ने 3-डी कंक्रीट में सिलिका फ्यूम के उपयोग और इसकी उपयोगिता पर चर्चा की। प्रो. अवनीश कुमार दुबे ने कहा कि निर्माण क्षेत्र में कुशल श्रमिकों की कमी, सामग्री की कीमतों में उतार-चढ़ाव और पर्यावरणीय चुनौतियां बड़ी समस्या है...