कंस्ट्रक्शन कंपनी का बिटुमिन गबन करने का आरोपी दबोचा
गोंडा, सितम्बर 26 -- तरबगंज। थाना पुलिस ने छलपूर्वक कंस्ट्रक्शन कंपनी के माल बिटमिन तारकोल की हेराफेरी और चोरी के माल का गबन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम ने आरोपी अमित कुमार 25 वर्ष पुत्र रामलखन निवासी ग्राम महरौरा थाना बछरांवा जनपद रायबरेली को शुक्रवार को देवरदा से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध छलपूर्वक धोखाधड़ी कर संपत्ति हड़पने, षड्यंत्र, धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि आरोपी को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.