कंबोडिया में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में व्याख्यान देंगे पद्मश्री डॉ. रामचेत चौधरी
गोरखपुर, नवम्बर 12 -- गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय कालानमक धान के संरक्षणकर्ता पद्मश्री डॉ रामचेत चौधरी को कंबोडिया में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया है। वह एक से चार दिसंबर तक कंबोडिया के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सम्मेलन में मुख्य व्याख्यान देने के साथ एक तकनीकी सत्र की अध्यक्षता भी करेंगे। सम्मेलन में कंबोडिया समेत विभिन्न देशों के कृषि वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे।
कंबोडिया के कृषि सम्मेलन में व्याख्यान 'डिजिटल ग्रीन एग्रीकल्चर एंड पोस्टहार्वेस्ट इनोवेशन' विषयक सम्मेलन में डॉ. चौधरी कंबोडिया के स्थानीय जर्मप्लाज्म (पारंपरिक फसल आनुवंशिक संसाधन) को उन्नत कृषि तकनीकों के जरिये उपयोगी और मूल्यवान बनाने का मॉड्यूल प्रस्तुत करेंगे। इसमें वह भारत में अपने कृषि अनुसंधान और अनुभवों को साझा करेंगे। प्रगतिशील ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.