नोएडा, मई 19 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार । साइबर क्राइम थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए 85 लाख रुपये की ठगी कराने वाले गिरोह से जुड़े एक वांछित आरोपी को मंगलवार को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। उस पर भारत की सिम को ई-सिम के रूप में एक्टिवेट कर कंबोडिया में साइबर अपराधियों तक पहुंचाने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि इसी नंबर का इस्तेमाल कर पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी को अंजाम दिया गया। बीते दिनों एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी थी कि साइबर ठगों ने जेल जाने का डर दिखाकर उसे डिजिटल अरेस्ट कर लिया। उस पर कई दिन तक नजर रखी गई और खातों में जमा रकम ट्रांसफर कराई गई। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

जांच प्रक्रिया जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी...