पीलीभीत, अप्रैल 8 -- पूरनपुर/कलीनगर। खेत में गेहूं की कटाई कर रही कंबाइन से दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव धुरिया पलिया के रहने वाले हरिश्चंद्र ( 35) पुत्र निथुराम एक सिख फार्मर के यहां मंगलवार को मजदूरी करने गए थे। सिख फार्मर के खेत में कंबाइन गेहूं की कटाई कर रही थी। इस दौरान हरिश्चंद्र खेत के चारों तरफ मेड़ के किनारे खड़े गेहूं काट रहे थे। गेहूं काट के दौरान पीछे हटाते समय कंबाइन से दबकर हरिश्चंद्र की मौके पर मौत हो गई। जानकारी लगते ही सैकड़ों ग्रामीणें सहित परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हरिश्चंद्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट...