लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। उन्नाव के चनैनी गांव में शनिवार देर रात सड़क किनारे खड़ी एक कंबाइन मशीन में अचानक आग लग गई। घटना में मशीन के उपकरण और टायर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। चनैनी गांव निवासी नावेद खान पुत्र शब्बीर खान की कंबाइन मशीन गांव के बाहर सड़क किनारे खड़ी थी। रात करीब 1:30 बजे अचानक मशीन में आग की लपटें उठने लगीं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सुबह फिर से कंबाइन के अंदर से आग की लपटें उठने लगीं। ग्रामीणों ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग लगने से कंबाइन मशीन के उपकरण और टायर पूरी तरह जल गए। आग लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.