मैनपुरी, अक्टूबर 19 -- घर से स्कूल जाने के लिए निकली साइकिल सवार छात्रा को कंबाइन मशीन ने टक्कर मार दी। जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर अवस्था में सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। दीपावली के मौके पर छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण भी शोक में डूब गए। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। घिरोर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला फूलसहाय निवासी कर्मवीर सिंह की 17 वर्षीय पुत्री मुस्कान कक्षा 12 की छात्रा थी। शनिवार को वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। जैसे ही वह कोसमा पुलिस चौकी के निकट पहुंची, तभी कंबाइन मशीन ने टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर में गंभीर रूप से चोट लग गई और वह गिर पड़ी। जानकारी पाकर परिवार के लोग उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के बाद रविवार को उसकी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.