पीलीभीत, मार्च 12 -- पूरनपुर। सरसों की फसल की कंबाइन से गहाई करने जा रहे चालक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव गैरतपुर जप्ती के रहने वाले बलराम 22 पुत्र दाताराम कंबाइन चालक थे। बुधवार को बलराम गांव चंदिया हजारा के पास खेत में कंबाइन से सरसों की कटाई करने जा रहे थे। रास्ते में कंबाइन रोककर बलराम सफाई करने के लिए पर चढ़ गए। इस दौरान वह पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने के बाइ बलराम कंबाइन से नीचे आ गिरे। पास में मौजूद कंबाइन मालिक अकबर दौड़कर ग्रामीणों के साथ मोके पर पहुंच गए। वह उसे गांव के डाक्टर के पास उपचार के लिए ले गए। वहां हालत में सुधार न होने पर बलराम को पूरनपुर सीएचसी लाया गया। अस्पताल मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.