पीलीभीत, अप्रैल 22 -- बीसलपुर। बीसलपुर कटकवारा मार्ग पर कंबाइन की टक्कर से बाइक पर सवार शाहजहांपुर की महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। शाहजहांपुर के थाना तिलहर के गांव बाबूपुर निवासी अक्षय कुमार अपनी पत्नी बीरोजा देवी के साथ रिश्तेदारी में गया हुआ था। घर वापस लौटते समय कटकवारा मार्ग पर बाइक में कंवाइन ने टक्कर मार दी। जिससे बीरोजा देवी की मौत हो गई। जबकि अक्षय कुमार घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। यह भी पढ़ें- सहदेई के मत्स्यजीवी सहयोग समिति के प्रखंड सचिव का शव आते ही मचा कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...