अमरोहा, मार्च 15 -- डीआईजी मुनिराज जी ने पुलिस कार्यालय अमरोहा में स्थापित कंबाइंड सीसीटीवी कंट्रोल रूम एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए स्थापित सीसीटीवी मॉनिटरिंग व्यवस्था का अवलोकन किया गया तथा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहनता से समीक्षा की। साथ ही मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने एवं परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पुलिस द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु समुचित सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.