उन्नाव, अप्रैल 18 -- बिछिया, संवाददाता। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के पुरवा-दही मार्ग स्थित ग्यारह मील के पास शुक्रवार रात कंबाइंड मशीन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। चचेरा भाई घायल है। घटना की जानकारी पर पुलिस ने जांचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के लालाखेड़ा गांव के रहने वाले 22 वर्षीय संदीप पुत्र कल्लू अपने चचेरे भाई अंकित के साथ शुक्रवार रात बाइक से अपनी बुआ के घर अजगैन थानाक्षेत्र के जंसार गांव जा रहे थे। पुरवा-दही मार्ग स्थिति ग्यारह मील के पास सामने से आ रही कंबाइंड मशीन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गए। संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर हालत में अंकित को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। संदीप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.