चंदौली, जनवरी 1 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड के ओलीपुर गांव स्थित भोलानाथ नाथ महाविद्यालय परिसर में गुरुवार को पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान के 56वें जन्मदिन के अवसर पर रविवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कुल 501 कंबलों का वितरण किया गया। मौके पर डॉ. प्रिया रघुराज, रघुराज, राम प्रकाश यादव, नागेश पाण्डेय, बबलू चौहान, विजय शंकर पाण्डेय, प्रमोद चौबे, हर्षनाथ यादव, बुल्लू बिन्द, चन्द्रजीत यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लल्लू प्रसाद ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.