भागलपुर, जनवरी 2 -- अजगैवीनाथ मंदिर प्रांगण में गुरुवार को नववर्ष के उपलक्ष्य में एसपीएस कंस्ट्रक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गंगा पुल सुल्तानगंज द्वारा कंबल वितरण एवं भंडारा का आयोजन किया गया। निर्धन, असहाय महिला-पुरुष को विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल के हाथों कंबल वितरित कराया गया। इस अवसर पर जीएम विपिन गर्ग, पीडी संजय कुमार, पीएम संजय वर्मा, सेफ्टी इंचार्ज श्रीतम तिवारी सहित कर्मी एवं सम्मानित जनप्रतिनिधि मौजूद थे। लगभग 300 कंबल वितरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.