गंगापार, जनवरी 4 -- विकास खंड जसरा अंतर्गत ग्राम पंचायत गींज में ग्राम प्रधान राम गुलाब आदिवासी द्वारा गरीबों, असहायों को कंबल वितरित किया गया। कंबल पा कर गरीबों के चेहरे खिल उठे। क्षेत्र का ग्राम पंचायत गींज पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है। यहां गरीब, मजदूर परिवारों की बस्ती अधिक है। इस समय इलाके में ठंड अधिक पड़ने लगी है। उनकी समस्याओं को देखते हुए ग्राम प्रधान द्वारा गांव के अस्सी बुजुर्ग, असहायों को कंबल वितरित किया गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में दर्जनों परिवार इस तरह के है कि उनको ठंड से राहत के लिए सुविधा की आवश्यकता है। रविवार को प्रथम वरीयता के आधार पर कंबल वितरित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.