रुडकी, जनवरी 28 -- कलियर, संवाददाता। कलियर निवासी कलीम ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर दरगाह में गरीबों और जरूरतमंदों के लिए कंबल खरीद के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि डीए ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की खरीदारी केवल ऑनलाइन जीईएम पोर्टल के माध्यम से की जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएम के आदेश की अनदेखी कर एक व्यक्ति के जरिए करीब ढाई लाख रुपये के कंबल खरीदे गए। वक्फ बोर्ड के सीईओ मोहम्मद आरिफ ने बताया कि कंबलों का अभी वितरण नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कंबल मानकों के अनुरूप हैं या नहीं इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.