हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 16 -- यूपी के महाराजगंज जनपद पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कंबल व बर्तन के बदले पुराने मोबाइल फोन जुटाकर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने परतावल नहर पटरी से पांच शातिर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में मोबाइल फोन, मदरबोर्ड, नकदी व बाइक बरामद हुई है। इन बरामद मोबाइल व मदर बोर्ड को आरोपित कोलकाता के एक व्यक्ति को देने वाले थे। जहां से इन मोबाइल को साइबर फ्रॉड के हॉट स्पॉट पर भेजने की योजना थी लेकिन पुलिस ने अपराधियों के मंसूबे को सफल नहीं होने दिया। पुलिस कार्यालय के तथागत सभागार में बुधवार को एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने खुलासा किया। बताया कि साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक सजनू कुमार यादव और श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह की टीम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.