कंबल ओढ़कर तोड़ा सीसीटीवी कैमरा, शराब की दुकान में की चोरी
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 29 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। कंबल ओढ़कर सीसीटीवी कैमरा तोड़ने के बाद चोर कंपोजिट दुकान से शराब और 22 हजार रुपये समेट ले गए। सुबह जानकारी होने पर दुकान संचालक ने पुलिस को सूचना दी। नगर कोतवाली क्षेत्र के बाबागंज निवासी मनोज कुमार जायसवाल अफीम कोठी के पास स्थित कंपोजिट शराब की दुकान का ठेकेदार है। रविवार रात सेल्समैन मुकेश जायसवाल और शिवम जायसवाल अपने घर चले गए। सोमवार सुबह दुकान खोलने के बाद देखा तो शराब की बोतलें तितर-बितर थीं। दो बोतल शराब के साथ छह बीयर और 22 हजार रुपये गायब थे। छानबीन में पता चला कि पीछे की ओर टिनशेड हटाने के बाद चोर जाली का एंगल टेढ़ाकर भीतर घुसे थे। कंबल ओढ़कर सीसीटीवी तोड़ने के बाद चोर शराब और रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर दुकान संचालक मनोज कुमार पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.