चित्रकूट, दिसम्बर 10 -- चित्रकूट। संवाददाता रोजाना बढ़ रही सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन ने असहाय और गरीबों को कंबल उपलब्ध कराने का इंतजाम किया है। शासन स्तर से पहली किश्त में आवंटित 20 लाख की धनराशि से कंबल खरीदे गए है। कंबलों की पहली खेप कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद अब उनको तहसील स्तर पर आवंटित किया जा रहा है। शासन स्तर से चारों तहसीलों के लिए पहली किश्त के तौर पर पांच लाख के हिसाब से 20 लाख की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। जिला प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कंबलों की पहली खेप मंगवाई है। जिसमें 4250 कंबल पहुंचे हैं। जिले में इस बार 30 हजार कंबलों का वितरण होना है। पहली खेप आने के बाद सदर तहसील कर्वी को 1250 कंबल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जबकि अन्य तहसीलों राजापुर, मऊ व मानिकपुर को एक-एक हजार कंबल आवंटित किए गए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.