रुद्रपुर, मार्च 18 -- सितारगंज, संवाददाता। शॉर्ट सर्किट के चलते मंगलवार देर रात कंफेक्शनरी की दुकान में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। शक्तिफार्म के वार्ड नंबर चार निवासी जयंत बैरागी ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से सिडकुल क्षेत्र में गुजरात अंबुजा की निर्माणाधीन कंपनी के पास कंफेक्शनरी की दुकान चला रहे हैं। मंगलवार रात वह अपने परिवार के साथ दुकान में ही सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे अचानक बिजली के तारों से चिंगारी निकलने लगी। यह देख वह घबरा गए और तुरंत परिवार के साथ बाहर निकल आए। कुछ ही देर बाद दुकान में तेज धमाका हुआ और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते पूरी दुकान धू-धूकर जल उठी। आग से दुकान में रखे छह फ्रिज, काउंटर, कंफेक्शनरी...