वरीय संवाददाता, अप्रैल 25 -- Confirm Train Ticket: बिहार के साथ ही उत्तर प्रदेश और झारखंड के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। गर्मी की छुट्टियों में पूर्व मध्य रेलवे लगभग एक हजार स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। इनका संचालन अप्रैल से जुलाई के बीच किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समर स्पेशल ट्रेनों की समीक्षा में यह जानकारी दी है। यूपी-बिहार के रूट पर कई समर स्पेशल ट्रेनें शुरू भी कर दी गई हैं। आने वाले दिनों में और भी ट्रेनें शुरू की जा सकती हैं। समर स्पेशल ट्रेनों का फायदा मुंबई, सूरत, उधना, अहमदाबाद, जयपुर, हावड़ा, दिल्ली, हैदराबाद आदि देश के प्रमुख शहरों से बिहार आने-जाने वालों को मिलेगा। इससे मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के दरभंगा, जयनगर, सीतामढ़ी, बरौनी आदि स्टेशनों से गोवा, हरिद्वार, देहरादून, डिब्रूगढ़ आदि जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.