मोतिहारी, फरवरी 27 -- रक्सौल, हिंदुस्तान संवाददाता। होली पर्व पर दिहाड़ी मजदूरों व घर आने वाले रेल यात्रियों की भीड़ यहां विभिन्न ट्रेनों में ठूसठूस कर आने लगी है। होली पर आने वाले यात्रियों की दिन प्रतिदिन तादाद बढ़ते जा रही है। दिल्ली, सिकंदराबाद, मुंबई, कोलकत्ता, अहमदाबाद सहित विभिन्न स्थानों से आने वाले नियमित व स्पेशल ट्रेन में भीड़ काफी बढ गई है। ट्रेन में पैर रखने तक का जगह नहीं मिल रहा है। ट्रेन में सीट के अभाव में निचे बैठ कर व शौचालय के गेट के पास बैठकर लोग यात्रा कर घर पहुंच रहे हैं। रेल यात्रा को लेकर यात्रियों की भीड़ के फलस्वरूप यहां लंबी दुरी की आने वाली सभी ट्रेनों में अप्रत्याशित भीड़ देखी जा रही है। खास कर जेनरल बोगी का हाल बेहाल है। इसमें ठूस ठूस कर यात्री यात्रा करने को बेबस है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.